मौनी अमावस्या वसंत पंचमी पर नहीं होंगे वीआईपी दर्शन।
ब्यूरो नीलम सिंह
अयोध्या। मौनी अमावस्या व वसंत पंचमी पर्व पर महाकुंभ में अमृत स्नान के बाद अयोध्या में उमड़ने वाली भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए रामलला के वीआइपी दर्शन व्यवस्था पर रोक लगा दी गई है। साथ ही दर्शन अवधि भी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व जिला प्रशासन की बैठक में लिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की दर्शन लेन की संख्या भी बढ़ाई जायेगी।कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि महाकुंभ स्नान के बाद अयोध्या में भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। व्यवस्थाओं का आंकलन किया जा रहा है। मौनी अमावस्या व वसंत पंचमी पर कितने श्रद्धालु आएंगे इसका भी अनुमान लगाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि राम मंदिर में अधिक से अधिक लोग दर्शन कर सके इसके लिए क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सुगम व विशिष्ट दर्शन के लिए दिए जाने वाले पास स्थगित किये जाएंगे। साथ ही श्रद्धालु ज्यादा सामान लेकर न आए, इसके लिए भी साइन बोर्ड लगाकर प्रचार प्रसार किए जाने की योजना बनाई जा रही है। ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि प्रशासन के साथ हुई बैठक में कुछ बिंदुओं पर चर्चा हुई है। इस पर जल्द विचार किया जाएगा। इंडिया समाचार नवीन जायसवाल की समाचार का लिया गया संज्ञान वेरी इंर्पोटेंट पर्सन लोगों के दर्शन पर लगाई गई रोक धन्यवाद जिला प्रशासन का
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें